Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बरसात ने 100 से अधिक विमान की रफ्तार को रोका, यात्रियों को हुई परेशानी

Aryan
2 May 2025 10:08 AM IST
बरसात ने 100 से अधिक विमान की रफ्तार को रोका, यात्रियों को हुई परेशानी
x
फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को हुई परेशानी

नई दिल्ली‌। मूसलाधार बरसात ने गर्मी से तो राहत दी, लेकिन उतना ही लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। बरसात के चलते दिल्ली एनसीआर के 100 से अधिक विमान प्रभावित हो गए। कई विमानों की उड़ान को रद्द किया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आंधी-तूफान और भारी बारिश के कारण उड़ानें प्रभावित

दिल्ली में खराब मौसम के कारण एक फ्लाइट को अहमदाबाद और दो फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया और कई अन्य फ्लाइट में देरी हुई। दिल्ली एयरपोर्ट से जुड़े सूत्र ने यह जानकारी दी है। दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। गरज-चमक के बीच बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया था।

Next Story