Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले महा-मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन, जानें आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम

Shilpi Narayan
5 March 2026 2:30 PM IST
इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले महा-मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन, जानें आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम
x

नई दिल्ली। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े में आज दूसरा सेमीफानल का मुकाबला वाला है। वहीं जो भी टीम आज के मैच में जीत दर्ज करेगी वो सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। हालांकि फैंस को बारिश का डर भी सता है। मुंबई के मौसम की बात करें तो आज मुंबई का मौस म साफ रहने वाला है।

फाइनल का टिकट दांव पर

बता दें कि दूसरे सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम सीधे खिताबी मुकाबले में प्रवेश करेगी। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर को कोलकाता में 9 विकेट से बुरी तरह हराया। फिन एलन की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने फाइनल का टिकट कटा लिया। अब सभी की नजरें भारत और इंग्लैंड के मुकाबले पर टिकी हैं। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में जगह बनाएगी, जहां खिताब के लिए कड़ी टक्कर होगी। भारतीय टीम की नजरें लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट हासिल करने पर लगी हैं।

मुंबई में कैसा रहेगा आज मौसम?

मौसम की बात करें तो फैंस के लिए राहत भरी खबर है। एक्यूवेदर के अनुसार, मुंबई में मैच के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है। आसमान साफ रहने की उम्मीद है। तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो खिलाड़ियों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। हालांकि नमी का लेवल 70 प्रतिशत से अधिक रहने की संभावना है, जिससे तेज गेंदबाजों और फील्डरों को थोड़ा मुश्किल हो सकती है।

दोनों टीमें

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड।

Next Story