Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बंगाल में बारिश का बरपा कहर! बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 14 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

Aryan
5 Oct 2025 12:47 PM IST
बंगाल में बारिश का बरपा कहर! बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 14 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी
x
स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन लगातार बारिश और फिसलन भरी सड़कों के कारण राहत कार्यों में दिक्कत आ रही है।

दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल में रात भर हुई लगातार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। दार्जिलिंग के मिरिक और सुखिया पोखरी में भूस्खलन के कारण 14 लोगों की मौत हो गई है। इस वजह से सभी पर्यटन स्‍थलों को बंद कर दिया गया है। बंगाल और सिक्किम के बीच की सड़कें मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह टूट गई हैं। इसके कारण कई इलाकों का संपर्क टूट गया है।

अधिकारियों ने कहा

अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन लगातार बारिश और फिसलन भरी सड़कों के कारण राहत कार्यों में दिक्कत आ रही है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी रास्तों और नदी के किनारों से दूर रहने की अपील की है।

NH717A बाधित सड़क पर से बर्फ हटाया जा रहा

चित्रे, सेल्फी दारा और अन्य स्थानों पर भूस्खलन के कारण NH10 कई स्थानों पर बाधित है। NH717A पर कई भूस्खलन स्थलों से बर्फ हटाया जा रहा है। बता दें कि पनबू से कलिम्पोंग जाने वाली सड़क खुली है। वहीं, तीस्ता बाजार होते हुए कलिम्पोंग से दार्जिलिंग जाने वाली सड़क रबीजोरा के पास और नदी के किनारे तीस्ता बाजार क्षेत्र में बाढ़ के कारण बंद है।

कोरोनेशन ब्रिज का रास्ता हुआ अवरुद्ध

कोरोनेशन ब्रिज के रास्ते सिक्किम और दार्जिलिंग पहाड़ियों की ओर जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया है। पुलिस ने यात्रियों से कलिम्पोंग जिले में लावा-गोरुबाथन मार्ग का उपयोग करने का आग्रह किया है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने आज यानी 5 अक्टूबर सिक्किम के सभी छह जिलों के लिए दो रेड अलर्ट जारी किए हैं। जिसमें मध्यम गरज के साथ बिजली गिरने, भारी बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं का अनुमान लगाया गया।


Next Story