Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'राजा करीब आ रहा है, मुझे बिल्कुल पसंद नहीं...' राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Anjali Tyagi
10 Jun 2025 11:15 AM IST
राजा करीब आ रहा है, मुझे बिल्कुल पसंद नहीं... राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा
x
सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। जिसके बाद 20 मई को मेघालय के लिए रवाना हुए और 23 मई को लापता हो गए।

इंदौर। राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल सोनम और राज के चैट्स सामने आए है। चैट्स से पता चला है कि सोनम ने शादी के तीन दिन बाद ही राजा को मारने का प्लान बना लिया था। शादी के बाद सोनम को पति राजा रघुवंशी का करीब आना पसंद नहीं आ रहा था। सोनम ने राज कुशवाहा के साथ चैट में लिखा था कि उसका पति राजा उसके करीब आ रहा है, जो उसे बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। वहीं, शादी के पहले से ही सोनम राजा रघुवंशी से दूरी बनाने लगी थी। ऐसे में उसने राजा को मारने के लिए राज कुशवाहा के साथ मेघालय जाने का प्लान बनाया था।

हत्या के इरादे से ही चुनी थी दूर की ट्रिप

जानकारी के मुताबिक सोनम ने जानबूझकर मर्डर के लिए दूर की लोकेशन का ट्रिप चुना था। हालांकि सोनम ने गाजीपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इस वक्त उसे मेघालय पुलिस शिलॉन्ग लेकर जा रही है। आपको बता दें कि सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। जिसके बाद 20 मई को मेघालय के लिए रवाना हुए और 23 मई को लापता हो गए। रघुवंशी का शव 2 जून को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास एक गहरी खाई में मिला था।

कौन है राज कुशवाहा?

बता दें कि सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह रघुवंशी की एक छोटी सी प्लाईवुड फैक्ट्री है। इसी फैक्ट्री में राज कुशवाहा काम करता था। वह उम्र में सोनम से करीब पांच साल छोटा है, लेकिन फैक्ट्री में सोनम का कई बार आना-जाना लगा रहता था। सोनम अक्सर से संबंधित कुछ जिम्मेदारियों को निभाने के बहाने आती थी। जहां से दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

Next Story