
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Raja murder case: अब...
Raja murder case: अब एक नया नाम आया संजय- जिससे सोनम की हुई थी 112 बार बातचीत, आज सोनम के घर पहुंची शिलांग पुलिस

नई दिल्ली। राजा रघुवंशी मर्डर केस में कल शिलांग पुलिस ने घटनास्थल पर रीक्रिएशन किया था। इसके बाद सोनम ने यह कबूल कर लिया कि राजा की हत्या उसके सामने सुपारी किलरों ने की थी। हालांकि सोनम ने पहले भी यह कबूल किया था कि उसने ही हत्या की साजिश रची थी। इतना खुलासा हो जाने के बावजूद भी इस केस में छानबीन के अब एक और नए द्वार खुल गए हैं। दरअसल इस केस में आज संजय वर्मा नाम के एक व्यक्ति का नाम आया है जिससे सोनम ने 112 बार फोन पर बातचीत की थी। अब पुलिस संजय की तलाश में है लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है।
क्या है सोनम-संजय कनेक्शन
इस मर्डर केस में आज एक नया नाम आया है। पुलिस को सोनम के फोन से संजय वर्मा का नाम मिला है। संजय वर्मा से सोनम ने 112 बार फोन पर बातचीत की है। हालांकि यह बातचीत 1 मार्च से 25 मार्च के बीच हुई है। अब इस बात की तहकीकात शुरू हुई है कि यह संजय कौन है और इससे सोनम ने क्या बात की होगी। पुलिस को यह भी शक है कि संजय वर्मा के नाम से कोई फर्जी सिम भी हो सकता है। बहरहाल इस बारे में छानबीन के बाद ही कोई स्पष्ट सुराग मिलने की उम्मीद की जा सकती है।
राजा के बाद सोनम के घर पहुंची शिलांग पुलिस
इस केस में अब तक हुआ खुलासा पुलिस को नाकाफी लग रहा है आज शिलांग पुलिस इंदौर पहुंची। इंदौर में पहले राजा रघुवंशी के घर जाकर परिजनों से बातचीत की। पुलिस ने राजा के भाई विपिन का बयान लिया इसके बाद पुलिस सोनम के घर पहुंची। दोपहर बाद से सोनम के घर पर पुलिस की पूछताछ जारी है। अब इस मामले में आगे क्या देखने को मिलेगा, इसके लिए इंतजार करना होगा।