
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- राजा रघुवंशी मर्डर...
राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री खुलासा: सोनम के प्रेमी राज ने शादी के 6 दिन बाद ही राजा की हत्या की साजिश रची थी, सोनम से राज इतना छोटा है

नई दिल्ली। राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की हनीमून मिस्ट्री से जुड़े कई खुलासे हो रहे हैं। वहीं सोनम की गिरफ्तारी के बाद राजा की हत्या से जुड़ी कई खुलासे हो चुके हैं। ये बात भी सामने आई है कि सोनम के प्रेमी राज ने शादी के 6 दिन बाद ही राजा की हत्या की साजिश रची थी। हालांकि अभी छानबीन जारी है।
आखिर सोनम ने ऐसा क्यों किया?
बता दें कि राजा की हत्या करने में सोनम की कुछ अन्य लोगों ने भी मदद की है। हालांकि सोनम का कबूलनामा सुनने के बाद कई लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर सोनम ने ऐसा क्यों किया? शादी के चंद दिनों में ही सोनम ने पति की मौत की साजिश क्यों रच डाली? पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजा से शादी के पहले सोनम रघुवंशी का पांच साल छोटे कर्मचारी राज से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनम के प्रेमी ने ही राजा की मौत की साजिश रची थी।
राज ने राजा को रास्ते से हटाने के लिए मारने का बनाया था प्लान
सोनम की गिरफ्तारी के बाद केस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। वहीं शुरुआती जांच में पता चला है कि सोनम और उसके परिवार का प्लाईवुड का व्यापार था। इसी दुकान में राज कुशवाहा नाम का कर्मचारी काम करता था। सोनम और राज का काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा था। बता दें कि 11 मई को सोनम की शादी राजा रघुवंशी से हुई थी। वहीं सोनम ने प्रेमी के साथ मिलकर शादी के 6 दिन बाद ही पति को मौत के घाट उतारने की योजना बना ली। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा ने ही राजा को रास्ते से हटाने के लिए मारने का प्लान बनाया था।
राजा को मारने की पूरी प्लानिंग बनाई थी
बता दें कि सोनम का साथ राज और उसके 3 दोस्तों ने राजा रघुवंशी को मारने की साजिश रचा। मिली जानकारी के अनुसार राज के तीन दोस्त विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत ने राजा को मारने की पूरी प्लानिंग बनाई थी। योजना के अनुसार उन्होंने राजा और सोनम को पहले गुवाहाटी भेजा और फिर वहां से शिलांग जाने को कहा। जिसके बाद सबने मिलकर घटना को अंजाम दिया।