Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राजस्थान सरकार ने पिछले साल से 41% बड़ा बजट पेश किया, सड़क और पेयजल पर जोर

Shilpi Narayan
11 Feb 2026 12:04 PM IST
राजस्थान सरकार ने पिछले साल से 41% बड़ा बजट पेश किया, सड़क और पेयजल पर जोर
x

जयपुर। राजस्थान सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का सालाना बजट आज पेश किया है। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राज्य विधानसभा में लगातार तीसरी बार बजट पेश की। इस बजट को लेकर प्रदेशवासियों को बड़ी उम्मीदें हैं। इस बार का बजट पिछले साल से बड़ा है। जिसमें आम जनता के लिए कई नई राहतों की घोषणाएं की गई हैं।

3 लाख नए पेयजल कनेक्शन देगी सरकार

मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन योजना के तहत 6500 गांवों को शमिल कर हर घर नल से जोड़ा जाएगा। इस पर 4500 करोड़ खर्च होंगे। 2300 करोड़ की लागत से शहरों में पेयजल का इंतजाम होगा। अगले साल 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। देशनोक में 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने 750 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 1092 गांवों तक बिसलपुर योजना का पानी पहुंचाने की योजना को और बेहतर करने के लिए 650 करोड़ खर्च होंगे।

पिछले साल से 41% बड़ा बजट

दीया कुमारी ने बजट का कुल आकार पेश कर सबको चौंका दिया है। इस बार राजस्थान बजट की कुल राशि 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपये है। बता दें कि पिछले वर्ष के बजट के मुकाबले 41.39 फीसदी की भारी-भरकम बढ़ोतरी है।

जयपुर के लिए 1000 करोड़ के फंड का ऐलान

दीया कुमार ने जयपुर के लिए 1000 करोड़ रुपये के फंड का ऐलान किया है। बजट भाषण में उन्होंने कहा, जयपुर हेतु 1000 करोड़ को शामिल करते हुए कुल 2320 करोड रुपये किया जाना प्रस्तावित है। प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में सौंदर्य करण पुनरुद्धार एवं उन्नयन संबंधी विभिन्न कार्य लगभग 3000 करोड रुपए की लागत से करवाए जाएंगे।

वित्त मंत्री दीया कुमारी के बजट भाषण का प्रमुख अंश-

कोटा झालावाड़ में 1100 करोड़ रुपए हर घर जल से नल के तहत प्रस्तावित किए गए हैं। इस साल 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन जारी किए जाएंगे।पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर में 24 घंटे पेयजल देने के लिये 700 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रदेश में नए 1200 हैंडपंप लगाए जाएंगे और सभी कलेक्टर को इसके लिए 1 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। ग्रीष्म ऋतु में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 600 ट्यूबवेल 1200 हैंडपंप लगाए जाना प्रस्तावित है। ऊर्जा क्षेत्र को विकसित करने के लिए MOU किए गए। सौर ऊर्जा क्षमता में वृद्धि हुई है।पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 518 मेगावाट क्षमता के 1 लाख 30000 से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए गए। तंत्र के लिए 400 kv के 2 जीएसएस 220 kv के पास जीएसएस 132 kv के 45 जीएसएस तथा 33 kv के 379 सब स्टेशन स्थापित किए गए।

बजट में रोड नेटवर्क पर जोर

बजट में रोड नेटवर्क, ग्रामीण सड़कों और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। दीया कुमारी ने बजट भाषण में कहा कि नए सड़कों और नवीनीकरण के लिए 1400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। राजस्थान सरकार ने सड़क विस्तार पर 27800 करोड़ रुपये का खर्च करके 16430 किलोमीटर की लंबाई की नई सड़कों की शामिल करते हुए लगभग 42000 किलोमीटर सड़क के विकास का काम किया है। भारी बारिश से सड़कों के निर्माण और पुलिया के निर्माण के लिए आगामी वर्ष में मानसून से पहले 500 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।

Next Story