Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में 62 IAS अधिकारियों के तबादले! कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, जानें लिस्ट में किनका है नाम

Anjali Tyagi
23 Jun 2025 12:35 PM IST
Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में 62 IAS अधिकारियों के तबादले! कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, जानें लिस्ट में किनका है नाम
x
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में सबसे पावरफुल माने जाने वाले अखिल अरोड़ा को 5 साल के बाद वित्त विभाग से हटाकर जलदाय विभाग भेजा गया है।

जयपुर। राजस्थान सरकार ने देर रात में एक आदेश जारी कर दिया, जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। बता दें कि इस लिस्ट में 62 IAS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए हैं। नए आदेशों के साथ ही राजस्थान के कई जिलों में कलेक्टर भी बदल गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में सबसे पावरफुल माने जाने वाले अखिल अरोड़ा को 5 साल के बाद वित्त विभाग से हटाकर जलदाय विभाग भेजा गया है।

किन जिलों के बदले गए कलेक्टर

फलोदी, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, भरतपुर, कोटा, राजसमंद, ब्यावर, झुंझुनू, कोटपूतली और टोंक के जिला कलेक्टर भी बदले गए हैं। जयपुर ग्रेटर और जयपुर हेरीटेज नगर निगम के आयुक्त का भी तबादला किया गया है।

इन जिलों को नए कलेक्टर मिले

- काना राम (2013)- सवाई माधोपुर

- कल्पना अग्रवाल (2013)- टोंक

- कमर उल जमान चौधरी (2014)- भरतपुर

- पीयूष समरिया (2014)- कोटा

- प्रियंका गोस्वामी (2014)- कोटपूतली-बहरोड़

- डॉ. खुशाल यादव (2015)- हनुमानगढ़

- अरुण कुमार हसीजा (2015)- राजसमंद

- कमल राम मीणा (2015)- ब्यावर

- श्वेता (2017)- फलौदी

- महेंद्र खड़गावत (2017)- डीडवाना-कुचामन

डॉ.मीणा बने नए संभागीय आयुक्त

बता दें कि बीकानेर के संभागीय आयुक्त डॉ. रविकुमार सुरपुर का स्थानांतरण राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष के पद पर किया गया है। बीकानेर के नए संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा होंगे। मीणा अभी संस्कृत शिक्षा विभाग जयपुर में शासन सचिव है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी का तबादला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के पदेन संयुक्त शासन सचिव के पद पर किया गया है। रिक्त हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पद का कार्यभार प्रारिम्भक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट को सौंपा गया है।

IPS अफसरों के भी हो सकते हैं तबादले

जानकारी के् मुताबिक माना जा रहा है कि आईएएस अफसरों के जल्द ही आईपीएस अफसरों के तबादले भी हो सकते हैं। आईपीएस अफसरों के तबादला सूची जुलाई के महीने में आने की उम्मीद है।

लंबे समय से ड्यूटी दे रहे लोगों को हटाया गया

अशोक गहलोत सरकार के समय से (अक्टूबर 2022) गृह विभाग में ड्यूटी दे रहे आईएएस अधिकारी आनंद कुमार को हटाया गया है। साल 2022 से होम डिपार्टमेंट में तैनात आनंद कुमार को सीएम भजनलाल की सरकार ने एसीएस होम की कमान सौंपी थी। अब उन्हें एसीएस फॉरेस्ट बनाया गया है। राइजिंग राजस्थान सम्मेलन के आयोजन का कुशल नेतृत्व करने वाले अमिताभ शर्मा को ऊर्जा विभाग का प्रमुख सचिव तैनात किया गया है। वहीं, देवाशीष पृष्टि को यूडीएच के प्रमुख सचिव पद पर लगाया है।

Next Story