Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राजस्थान रॉयल्स ने नए कप्तान का किया ऐलान! इस खिलाड़ी के हाथ में अब टीम का कमान

Shilpi Narayan
13 Feb 2026 5:17 PM IST
राजस्थान रॉयल्स ने नए कप्तान का किया ऐलान! इस खिलाड़ी के हाथ में अब टीम का कमान
x

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के लिए स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है। राजस्थान रॉयल्स ने टीम की कप्तानी संभालने वाले संजू सैमसन को ट्रेड विंडो के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स को दे दिया। इसी के बाद से सभी की नजरें आईपीएल 2026 सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान को लेकर टिकी हुई थी, जिसमें रवींद्र जडेजा जो सीएसके से अब राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं उनको ये जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन अब राजस्थान रॉयल्स ने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है।

नया कप्तान रियान पराग को बनाने का किया ऐलान

हालांकि राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए आईपीएल 2026 से पहले अपनी टीम का नया कप्तान रियान पराग को बनाने का ऐलान किया है। आईपीएल 2025 का सीजन राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था। पिछले सीजन में संजू सैमसन जो कप्तानी संभाल रहे थे वह चोटिल होने की वजह से 8 मैचों में नहीं खेल पाए थे, जिसमें रियान पराग ने इस जिम्मेदारी को संभाला था। हालांकि उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स टीम को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली जबकि 6 में हार का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल में अब तक ऐसा रहा पराग का प्रदर्शन

बता दें कि रियान पराग ने बतौर कप्तान बल्ले से काफी बेहतर प्रदर्शन जरूर किया था, जिसमें उनका इन 8 मैचों में औसत 38.57 का देखने को मिला था और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने अपने आईपीएल करियर की सबसे बड़ी 95 रनों की खेली थी। साल 2019 के आईपीएल सीजन में रियान पराग को वर्ल्ड क्रिकेट की इस सबसे बड़ी टी20 लीग में डेब्यू करने का मौका मिला था, जिसमें पिछले 7 सीजन से वह राजस्थान रॉयल्स का ही हिस्सा हैं। इसमें उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन साल 2024 के आईपीएल सीजन में देखने मिला था और उसमें उन्होंने 52.09 के औसत से 573 रन बनाए थे। वहीं अभी तक रियान पराग ने आईपीएल में कुल 84 मैच खेले हैं और उसमें उन्होंने 26.1 के औसत से 1566 रन बनाए हैं।

Next Story