Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राज्यसभा चुनाव: बिहार के पांच सीटों पर NDA की जीत तय! कांग्रेस के तीन और राजद के 1 विधायक मतदान से रहे दूर

Shilpi Narayan
16 March 2026 6:45 PM IST
राज्यसभा चुनाव: बिहार के पांच सीटों पर NDA की जीत तय! कांग्रेस के तीन और राजद के 1 विधायक मतदान से रहे दूर
x

नई दिल्ली। देश में 11 राज्यसभा की सीटों पर मतगणना जारी है। इस बीच NDA के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, बिहार के पांच सीटों पर NDA की बढ़त बनते हुए दिख रही है। हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस के तीन विधायक और राजद के 1 विधायक ने मतदान नहीं किया है। राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा चुनाव में NDA के पांचों उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है क्योंकि महागठबंधन के विधायकों के क्रॉस वोटिंग की खबर है जिसका फायदा NDA को होगा।

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए मतदान की गिनती शुरू हो गई है

नीतीश कुमार - 44 वोट

नितिन नवीन - 44 वोट

अमरेंद्र धारी सिंह - 37 वोट

रामनाथ ठाकुर - 42 वोट

शिवेश कुमार - 30 वोट

उपेन्द्र कुशवाहा - 42 वोट मिले हैं।

बीजेडी और कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में किया मतदान

ओडिशा में विपक्षी बीजेडी और कांग्रेस के कम से कम 5 विधायकों ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के पक्ष में मतदान किया। कांग्रेस के तीन विधायकों रमेश जेना, दशरथी गोमांगो और सोफिया फिरदौस ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। बीजेडी के बांकी विधायक देवी रंजन त्रिपाठी ने भी ऐलान किया कि उन्होंने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाला है। बीजेडी के एक अन्य विधायक सौविक बिस्वाल की पत्नी डॉ. अनन्या प्रियदर्शनी ने भी दावा किया कि उनके पति ने राय के पक्ष में मतदान किया है।

Next Story