Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राखी सावंत को बिग बॉस के घर से बाउंसर्स घसीटते हुए खींचकर बाहर निकाला... बोलीं -मुझे रहना है, नहीं जाना...

Shilpi Narayan
17 Feb 2026 7:30 PM IST
राखी सावंत को बिग बॉस के घर से बाउंसर्स घसीटते हुए खींचकर बाहर निकाला... बोलीं -मुझे रहना है, नहीं जाना...
x



मुंबई। राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस मराठी में नजर आ रही हैं। बीबी मराठी सीजन 6 में उनकी एंट्री ने ऐसी हाइप क्रिएट की कि चारों ओर चर्चा होने लगी। लेकिन उन्होंने रियलिटी शो में इतनी हद पार कर दी कि मेकर्स को उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेना पड़ गया।


दरअसल, राखी सावंत के हंगामे ने पूरे घर को परेशान करके रख दिया। हालात ऐसे थे जिसे बिग बॉस भी देखकर हैरान-परेशान रह गए। आखिर उन्होंने राखी सावंत को कन्फेशन रूम में बुला लिया। आगे क्या हुआ चलिए बताते हैं।


दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें बिग बॉस राखी पर भड़कते नजर आ रहे हैं। पहले बिग बॉस ने उनके हंगामे के लिए उन्हें डांट लगाई और फिर उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाकर खूब सुनाया। क्लिप में नजर आ रहा है कि कैसे राखी ने पूरे घर में गंदगी मचा दी।


वहीं वो बेड पर कचड़ा फैलाती देखी जा सकती हैं। इसके अलावा भी काफी कुछ देखने के बाद बिग बॉस से रहा नहीं गया और उन्होंने राखी पर एक्शन लेने की ठान ली। हालांकि वीडियो में आगे राखी पहले तो अपनी गलती नहीं स्वीकारती। बाद में बिग बॉस का गुस्सा बढ़ते देख वो अपने किए-धरे के लिए माफी मांगती हैं। लेकिन शायद उन्होंने माफी मांगने में बहुत देर कर दी, तभी तो बिग बॉस ने उनकी एक न सुनी।


बिग बॉस ने राखी से कहा कि आपने घर का क्या हाल कर दिया है। आपने मेरे घर को बर्बाद कर दिया है और अब आपके खिलाफ एक्शन होगा। होस्ट की तरफ से भी आपके खिलाफ एक्शन लेने को कहा गया है।' राखी पूछती हैं, 'मैंने क्या किया है?' वो शो से बाहर नहीं करने की बात कहती हैं। तभी दो बाउंसर्स आकर उन्हें घसीटते हुए खींचकर बाहर ले जाने की कोशिश करते दिखते हैं। वहीं राखी चिल्लाती हैं- 'मुझे रहना है, नहीं जाना।'


इस प्रोमो ने दर्शकों को और एक्साइटेड कर दिया है। वहीं कई यूजर्स को ये सबकुछ स्क्रिप्टेड सा लग रहा है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि वो राखी को घर के अंदर ही चाहते हैं, क्योंकि सिर्फ वही हैं जो शो को एंटरटेनिंग बनाती है। बाकी सभी बोरिंग गेम खेल रहे हैं। खैर, राखी बिग बॉस हाउस में टिकती हैं या फिर सचमुच उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा।

Next Story