
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Ramayana: रामायण का...
Ramayana: रामायण का टीजर हुआ रिलीज, रणबीर कपूर बने हैं राम तो सनी देओल हनुमान, जानें सीता और अन्य किरदारों की भूमिका में कौन-कौन

मुंबई। रणबीर कपूर और सई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का पहला लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसकी चर्चा अब टीजर आने के बाद तेज हो गई है। फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर को राम अवतार में देखा जा सकता है। वो धनुष लिए योद्धा के रूप में दिख रहे है। बैकग्राउंड में सूरज और बादल देखे जा सकते हैं।
कैसा है रामायण का टीजर ?
फर्स्ट लुक टीजर वीडियो में रणबीर कपूर और यश का लुक देखने को मिला है। फर्स्ट लुक वीडियो में राम और रावण की लड़ाई को दिखाया गया है। रणबीर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर रणबीर और यश को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। रावण के रोल में यश को देख फैंस खुश हो गए हैं। 2026 में फिल्म का पहला पार्ट रिलीज किया जाएगा। वहीं दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा।
रामायण की स्टार कास्ट
बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और सई पल्लवी के अलावा सनी देओल, यश, रवि दुबे जैसे स्टार्स हैं। सनी देओल हनुमान के किरदार में हैं। वहीं यश रावण के रोल में हैं। रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं। रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में हैं। काजल अग्रवाल मंदोदरी बनी हैं। लारा दत्ता कैकई के रोल में हैं।
कितना है रामायण का बजट
रामायण फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। वहीं नमित मल्होत्रा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। खबरें हैं कि फिल्म को 500-600 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। इस फिल्म के एक सेट की कीमत 11 करोड़ बताई जा रही है।