Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Ramayana: मेगा फिल्म रामायण में कौन निभा रहा कौन-सा किरदार, जानें दमदार कास्ट का नाम

Anjali Tyagi
4 July 2025 1:41 PM IST
Ramayana: मेगा फिल्म रामायण में कौन निभा रहा कौन-सा किरदार, जानें दमदार कास्ट का नाम
x
इस फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा जबकि दूसरा दिवाली 2027 में रिलीज होगा।

मुंबई। फिल्म रामायण की पहली झलक सामने आ चुकी है। मेकर्स ने 2 मिनट 33 सेकंड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणबीर कपूर और यश की छोटी सी झलक देखने को मिल रही है। इस फिल्म के निर्देशन नितेश तिवारी द्वारा किया गया है। बता दें इस फिल्म का बजट 835 करोड़ रुपये है। इस फिल्म में वर्ल्ड क्लास वीएफएक्स टीम और ग्रैंड सेट देखने को मिलने वाला है। यह फिल्म सबसे ज्यादा चर्चा में अपनी बड़ी स्टारकास्ट के चलते है। जिसमें बॉलीबुड से सेकर साउथ एक्टर्स तक शामिल है।


रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के रूप में

नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। एक्टर की पहली झलक भी सामने आ चुकी है।


केजीएफ स्टार यश बने लंकापति

केजीएफ स्टार यश इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वह शक्तिशाली रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं। उनके किरदार को बदला लेने की चाहत रखने वाले शक्ति संपन्न व्यक्ति के रूप में वर्णित किया गया है।


साई पल्लवी मां सीता के रूप में

साई पल्लवी भी इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। अभिनेत्री फिल्म में मां सीता के रूप में नजर आने वाली हैं।


भगवान लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे

टीवी स्टार रवि दुबे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। अभिनेता इसमें लक्ष्मण की भूमिका निभाने जा रहे हैं। वह भगवान राम के वफादार और आज्ञाकारी भाई के रूप में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे।


अरुण गोविल दशरथ के रूप में

रामानंद सागर की रामायण में राम का रोल करने वाले अरुण गोविल नितेश तिवारी की मूवी रामायण में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वे राम के पिता राजा दशरथ का किरदार निभाते नजर आएंगे।


अमिताभ बच्चन बनेंगे जटायु

रिपोर्ट के अनुसार रामायण में अमिताभ बच्चन जटायु की भूमिका में दिखाई देंगे।


कैकेयी के रूप में लारा दत्ता

कथित तौर पर लारा दत्ता को कैकेयी की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह नितेश तिवारी की फिल्म में कैकेयी के रूप में नजर आएंगी।


काजल अग्रवाल मंदोदरी के रूप में

रामायण में काजल अग्रवाल को रावण की पत्नी मंदोदरी की भूमिका में देखा जाएगा।


भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल

सनी देओल फिल्म में हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। पहली झलक में उनके लुक का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, रणबीर कपूर और यश की मुख्य भूमिका वाली इस पौराणिक ड्रामा में गदर स्टार को देखना दिलचस्प होगा।


रकुल प्रीत सिंह बनेगी शूर्पणखा

कुछ समय पहले ही ये जानकारी सामने आई थी कि फिल्म रामायण का हिस्सा रकुल प्रीत सिंह भी हैं। फिल्म में रकुल शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी। बता दें कि रकुल साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी एक्टिव हैं।

अन्य किरदार

बता दें कि आदिनाथ कोठारी भरत के रूप में, इंदिरा कृष्णन मां कौशल्या के रोल में, शीबा चड्ढा मंथरा के रूप में, विवेक ओबेरॉय शूर्पणखा के पति विद्युतजीव के रोल में, वहीं कुणाल कपूर इंद्र देवता के रूप में दिखाई देंगे।

Next Story