
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Ramleela: दिल्ली में...
Ramleela: दिल्ली में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, CM रेखा गुप्ता ने की बैठक, यह व्यवस्था बनाई जा रही है...

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले रामलीला और दुर्गा पूजा उत्सवों की अच्छी तैयारी के लिए अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की है। उन्होंने इसके लिए भिन्न-भिन्न समिति के गठन करने की घोषणा की है। समिति का मकसद धार्मिक आयोजनों के दौरान पैदा होने वाली मुश्किलों का समाधान करना है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन धार्मिक आयोजनों से जुड़े मुद्दे और मुश्किलों का सही वक्त पर समाधान करने के लिए यह कदम उठाया गया है। हम चाहते हैं कि राजधानी में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम सुरक्षित एवं व्यवस्थित हों जिससे लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो पाए।
समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह को बनाया गया रामलीला समिति का अध्यक्ष
समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह को रामलीला समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इस समिति के सदस्यता में भाजपा के विधायक अशोक गोयल, संजय गोयल, अनिल कुमार शर्मा, श्याम शर्मा एवं संदीप सहरावत शामिल हैं। इसके साथ ही मंडलायुक्त नीरज सेमवाल को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है।
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को दुर्गा पूजा की तैयारियों के लिए समिति का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति के जरिए उत्सवों के आयोजन में सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। जिससे किसी श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।
समितियां यातायात की व्यवस्थाओं पर ध्यान देंगी
इन समितियों का काम सिर्फ आयोजन की निगरानी करना ही नहीं होगी बल्कि यातायात की व्यवस्थाओं पर भी ध्यान होगा। साथ ही आयोजन से जुड़े किसी भी समस्या को अतिशीघ्र सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
आम जनता को मिलेगी सुविधा
समितियों के गठन से आम जनता को सुविधा होगी, क्योंकि अब आयोजनों में आने वाली समस्याओं का समाधान जल्दी हो सकेगा। इससे राजधानी में धार्मिक आयोजनों की व्यवस्था सुदृढ़ होगी।