Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में आएंगे नजर, फिल्म के सेट से खास तस्वीर वायरल

Shilpi Narayan
26 Nov 2025 7:00 PM IST
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में आएंगे नजर, फिल्म के सेट से खास तस्वीर वायरल
x



मुंबई। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में फिल्म लव एंड वॉर बन रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के सेट से रणबीर और आलिया की फोटोज सामने आई हैं।


फिल्म से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का लुक सामने आया है। जिसमें दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।


आलिया और रणबीर का रेट्रो लुक देखने को मिला। रणबीर के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पेंट के साथ टाई लगाई हुई है। साथ ही उनकी मूछें नजर आ रही हैं।


वहीं आलिया के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई है। उन्होंने इसके साथ हाई बन बनाया हुआ है। आलिया बहुत प्यारी लग रही हैं।


दरअसल, कुछ समय पहले आलिया ने डायरेक्टर और रणबीर, विक्की के साथ फोटो शेयर की थी। सभी ने साथ में मिलकर केक काटा था।


बता दें रणबीर कपूर और आलिया इन दिनों अपनी फिल्म पर काम कर रही हैं। आलिया और रणबीर को एक बार फिर साथ में फैंस को देखने का इंतजार हो रहा है। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Story