Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म 'राजनीति' का आएगा सीक्वल! प्रकाश झा ने दिया ये हिंट

Shilpi Narayan
13 March 2026 1:34 PM IST
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म राजनीति का आएगा सीक्वल! प्रकाश झा ने दिया ये हिंट
x

मुंबई। प्रकाश झा की साल 2010 में आई फिल्म 'राजनीति' को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी। वहीं राजनीति में रणबीर कपूर ने धांसू एक्टिंग की थी। इस मूवी को बॉलीवुड की कल्ट फिल्म का दर्जा प्राप्त है। इसकी दमदार कहानी, शानदार संगीत और विशाल स्टार कास्ट ने इसे एक यादगार फिल्म बना दिया।

जल्द ही फिल्म का आएगा सीक्वल

बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर, अजय देवगन, नाना पाटेकर, कैटरीना कैफ, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी, सारा थॉम्पसन और नसीरुद्दीन शाह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा ने इसके सीक्वल पर अपडेट दिया है। प्रकाश ने बताया कि बहुत जल्द फिल्म का सीक्वल आ जाएगा और वो इस पर काम भी कर रहे हैं। इस दौरान प्रकाश झा से रणबीर कपूर के उस बयान के बारे में भी बात की गई जिसमें उन्होंने कहा था कि वे 'राजनीति' में अपने अभिनय से संतुष्ट नहीं थे।

रणबीर को अच्छा नहीं लगा था अपना रोल

फिल्म निर्माता ने बताया है कि एक अच्छा अभिनेता हमेशा अपने काम की समीक्षा इसी तरह करता है। यह उसकी बुद्धिमत्ता है, उसकी अपनी व्याख्या है, और मैं इसकी सराहना करता हूं। उस समय उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। बेशक, एक अभिनेता, निर्देशक या लेखक के रूप में, जब आप अपने काम को दोबारा देखते हैं, तो अक्सर आपको लगता है कि आप और बेहतर कर सकते थे। समय के साथ परिस्थितियां बदलती हैं। लेकिन उन्होंने बहुत अच्छा काम किया और निश्चित रूप से बेहतर करने की गुंजाइश हमेशा रहती है।

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्में

बता दें कि पहले भी राजनीति के 15 साल पूरे होने पर प्रकाश झा ने इसके सीक्वल पर हिंट दिया था। निर्देशक ने कहा कि राजनीति की यात्रा तो अनवरत है, चलती ही रहती है। राजनीति 2 के लिए हमारे पास हमेशा से प्लान था। वहीं बात रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो एक्टर के पास इस समय संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर और नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 1 है।

Next Story