Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रानी मुखर्जी एक बार फिर दिखाएंगी खाकी का दम! डायरेक्टर के बयान के बाद मर्दानी 4 को लेकर इस बात की चर्चा हुई तेज

Shilpi Narayan
18 Feb 2026 3:00 PM IST
रानी मुखर्जी एक बार फिर दिखाएंगी खाकी का दम! डायरेक्टर के बयान के बाद मर्दानी 4 को लेकर इस बात की चर्चा हुई तेज
x

मुंबई। यशराज फिल्म्स की सफल फ्रेंचाइजी मर्दानी 3 को दर्शकों ने दिल खोल कर प्यार दिया है। हालांकि इस फिल्म का इंतजार फैंस काफी लंबे समय से कर रहे थे वहीं जैसे ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई फैंस अब इस फिल्म के अगले पार्ट की मांग कर रहे हैं। साथ ही कमर्शियल तौर पर रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इसके बाद ये चर्चा तेज हो गई कि क्या भविष्य में मेकर्स मर्दानी फ्रेंचाइजी की कहानी को आगे बढ़ाएंगे और चौथी किस्त लेकर आएंगे या नहीं।

मर्दानी 4 जरूर बननी चाहिए

हालांकि इस मामले को लेकर हाल ही में मर्दानी 3 के डायरेक्टर अभिराज मीनावाला ने खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि अभिराज ने मर्दानी 4 को लेकर क्या कहा है। मर्दानी 3 की सफलता के बाद हाल ही में निर्देशक अभिराज मीनावाला ने कहा कि मेरे हिसाब से देखा जाए तो मर्दानी 4 जरूर बननी चाहिए। इतना ही नहीं कई ऐसी फिल्में भी हैं, जिनको जरूर बनना चाहिए। मर्दानी 1 और मर्दानी 2 ने हमें तीसरा पार्ट बनाने के लिए प्रेरित किया।

बेहतरीन कंटेंट स्टोरी होना अनिवार्य

हालांकि उन्होंने आगे कहा कि लेकिन ये भी ध्यान देने वाली बात है कि मर्दानी 2 को साल 2019 में रिलीज किया गया था और अब 7 साल बाद इसका तीसरा पार्ट आया है। मर्दानी 4 की मेकिंग के लिए सबसे अहम चीज ये है कि हमारे पास एक मजबूत स्क्रिप्ट और बेहतरीन कंटेंट स्टोरी होना अनिवार्य है। इस तरह से अभिराज मीनावाला ने मर्दानी पार्ट 4 की मेकिंग को लेकर गोलमोल जवाब दिया है। उनके इस स्टेटमेंट से ये साफ जाहिर होता है कि फ्यूचर में रानी मुखर्जी लेडी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में कन्फर्म तौर पर नजर आ भी सकती हैं और नहीं भी। बता दें कि मर्दानी फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2014 में हुई थी।

कैसा रहा मर्दानी 3 का प्रदर्शन

बता दें कि 30 जनवरी को रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 3 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। तब से लेकर अब तक इस मूवी ने कमाई के लिहाज से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। वहीं ये फिल्म की नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह 48 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

Next Story