Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

इतने करोड़ के बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली लागत

Aryan
1 March 2026 5:21 PM IST
इतने करोड़ के बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली लागत
x
'लव एंड वॉर' की शूटिंग जून तक पूरी होने की उम्मीद है। फिल्म की रिलीज अब 2027 में तय की गई है

मुंबई। संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देगी। हाल ही में फिल्म के बजट को लेकर खबर आई थी कि इसका बजट 425 करोड़ तक पहुंच गया है, इससे प्रोडक्शन में उथल-पुथल मच गई है। हालांकि, अब प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों ने इन दावों को गलत कहा है।

'लव एंड वॉर' का बजट

सूत्रों ने जानकारी दी कि के लव एंड वॉर का बजट बढ़ा है, लेकिन संजय लीला भंसाली की लगभग हर फिल्म में ऐसा होता है। शुरुआत में इसे 250 करोड़ की भव्य फिल्म के रूप में प्लान किया गया था, लेकिन शूटिंग के दौरान लागत बढ़कर 350 करोड़ तक पहुंच गई। भंसाली अपने विजन से कभी समझौता नहीं करते और वह इस फिल्म को पूरे जुनून के साथ बना रहे हैं। लकिन 425 करोड़ के बजट की जो बात कही जा रही है, वह जानबूझकर प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाई गई है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सच्चाई यह है कि लव एंड वॉर 350 करोड़ की फिल्म है और निर्माता लगभग 30 करोड़ मार्केटिंग पर खर्च करने का प्लान बना रहे हैं। इस तरह कुल लागत करीब 380 करोड़ तक जाएगी।

'लव एंड वॉर' का रिलीज प्लान

'लव एंड वॉर' की शूटिंग जून तक पूरी होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म की रिलीज अब 2027 में तय की गई है। दरअसल इसे रणबीर कपूर स्टारर दो 'Ramayana' फिल्मों के बीच रिलीज करने का प्लान है, जिससे बॉक्स ऑफिस मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।


Next Story