Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बनाए कई तगड़े रिकॉर्ड्स, ओपनिंग वीकेंड पर ही रचा इतिहास...

Aryan
23 March 2026 1:19 PM IST
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने बनाए कई तगड़े रिकॉर्ड्स, ओपनिंग वीकेंड पर ही रचा इतिहास...
x
इस स्पाई एक्शन फिल्म ने दुनिया भर में रजनीकांत की '2.0' (691 करोड़ रुपये) और सनी देओल की 'गदर 2' (686 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया है।

मुंबई। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को रिलीज होने के बाद मिश्रित रिव्यू मिला। कुछ लोग इसे अनोखा कह रहे हैं, तो कई लोग इसे सत्ता के प्रोपेगैंडा से जोड़कर इसकी आलोचना कर रहे हैं। इन सबके बावजूद डायरेक्टर आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर: द रिवेंज' को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है। इस स्पाई एक्शन फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही दुनिया भर में 691.32 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच दिया है। 'धुरंधर 2' ने पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इसकी सफलता बढ़ती ही जा रही है। इस फिल्म ने अब तक इतने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

धुरंधर 2 ने बनाया तगड़ा रिकॉर्ड्

धुरंधर 2 अपनी रिकॉर्ड बुक्स में जगह बनाती जा रही है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड के दौरान घरेलू और इंटरनेशनल दोनों ही बाजारों में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं और ये र भारतीय सिनेमा के इतिहास में सक्सेस का नया चैप्टर लिख रही है। इस फिल्म ने अब तक ये रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ा 'एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड' का रिकॉर्ड दर्ज किया है।

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए शुक्रवार से रविवार तक का सबसे बड़ा 'ओपनिंग वीकेंड' (515+ करोड़ ग्रॉस) भी अपने नाम किया है।

धुरंधर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ा 'एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड' का रिकॉर्ड बना लिया है।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए शुक्रवार से रविवार तक का सबसे बड़ा 'ओपनिंग वीकेंड' (370 करोड़ ग्रॉस) भी अपने नाम किया है।

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर किसी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़ा 4-दिनों का ओपनिंग वीकेंड (190+ करोड़ ग्रॉस) का रिकॉर्ड बनाया ।

गल्फ कंट्री को छोड़कर, विदेशी बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड का अपने नाम रिकॉर्ड किया।

रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली इस फ़िल्म ने रविवार को ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, और ऐसा करने वाली यह सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है।

रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 'बाहुबली 1' (421 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया है।

इस स्पाई एक्शन फिल्म ने दुनिया भर में रजनीकांत की '2.0' (691 करोड़ रुपये) और सनी देओल की 'गदर 2' (686 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया है।

Next Story