Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज से विवाद में घिरी! इस समुदाय ने फिल्म को लेकर भेजा लीगल नोटिस, जानें क्यों

Shilpi Narayan
15 March 2026 10:00 PM IST
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज से विवाद में घिरी! इस समुदाय ने फिल्म को लेकर भेजा लीगल नोटिस, जानें क्यों
x

मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट को काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला था। अब उसी के तर्ज पर इसके दूसरे पार्ट की भी सफलता का अंदाजा लगाया जा रहा है। धुरंधर 2 फिल्म को लेकर कोई भी नेगेटिव खबर सामने नहीं आई थी लेकिन अब जब इसकी रिलीज को 4 दिन ही बचे हुए हैं ऐसे में फिल्म को लीगल नोटिस भेज दिया गया है।

फिल्म का कर रहे हैं विरोध

दरअसल, सिख कॉम्युनिटी धुरंधर 2 फिल्म के कुछ सीन्स से संतुष्ट नहीं है और यही वजह है कि फिल्म का विरोध होता नजर आ रहा है। नोटिस की मानें तो इसमें कहा गया है कि सिख समुदाय में तम्बाकू का सेवन करने और स्मोक करने की सख्त मनाही है क्योंकि ये उनकी धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है। ऐसे में फिल्म में इस तरह के सीन्स दिखाना सिर्फ धार्मिक तौर पर इनसेंस्टिव नहीं है बल्कि ये पूरे सिख समाज की भावनाओं को ठेंस पहुंचाने वाला है। ऐसे में शिकायतकर्ता विकी थॉमस सिंह ने फिल्म में सिख किरदार द्वारा धूम्रपान करने वाले सभी सीन्स को हटाने की मांग की है। सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि ट्रेलर और पोस्टर्स पर से भी इन सीन्स को हटाने की मांग की गई है।

एडवांस बुकिंग से मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

इसके अलावा फिल्म के मेकर्स को इस कृत के लिए सामाहुक रूप से सिख समुदाय ने माफी मांगने की भी बात कही गई है। अब देखने वाली बात होगी कि मेकर्स का इसपर क्या रिएक्शन आता है। धुरंधर 2 फिल्म की बात करें तो रिलीज से पहले ही इस फिल्म को पेड प्रिव्यूज और एडवांस बुकिंग से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म अपने पहले पार्ट के मुकाबले दूसरे पार्ट में ओपनिंग डे के मौके पर काफी अच्छी कमाई कर सकती है। ये फिल्म 19 मार्च 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

Next Story