
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- रणवीर की धुंरधर ने...
रणवीर की धुंरधर ने तोड़ा विक्की की छावा का रिकॉर्ड! धुरंधर बनेगी 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

मुंबई। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, और इसने 10 दिनों में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने अपने 10वें दिन (रविवार) को अकेले भारत में ₹59 करोड़ की प्रभावशाली कमाई की, जो अब तक का उसका एक दिन का सबसे बड़ा कलेक्शन है।
कुल कमाई: 10 दिनों में भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹351.75 करोड़ हो गया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: फिल्म ने दुनिया भर में ₹500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
धुरंधर ने छावा को छोड़ा पीछे
जानकारी के मुताबिक अभी तक विक्की कौशल की छावा 2025 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी। हालांकि अब धुरंधर ने छावा के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। बता दें कि दस दिनों की कमाई के हिसाब से देखे तो धुरंधर छावा से आगे निकल गई है और अगर ऐसे ही धुरंधर लगी रही तो फिल्म जल्द ही इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी। दस दिनों की कमाई का टोटल किया जाए तो धुरंधर ने अभी तक 351.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं छावा ने दस दिनों में 326.5 करोड़ की कमाई की थी।
ओपनिंग में छावा से पिछड़ी थी धुंरधर
बता दें कि धुरंधर की शुरूआत छावा से कम हुई थी। पहले दिन धुरंधर ने सिर्फ 28 करोड़ कमाए थे। वहीं छावा ने 31 करोड़ कमाए थे। शुरुआती 5-6 दिन छावा की कमाई धुरंधर से ज्यादा रही। हालांकि, फिर धुरंधर ने दूसरे हफ्ते में पेस पकड़ा और फिल्म के शोज हाउसफुल जाने लगे। मिड नाइट शोज भी शुरू कर दिए गए। अब धुरंधर छावा से ज्यादा कमाई कर रही है।
छावा
छावा 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे। विक्की को छत्रपती संभाजी महाराज के किरदार में देखा गया था।
धुरंधर
वहीं फिल्म धुरंधर को आदित्य धर ने बनाया है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन जैसे स्टार्स नजर आए हैं।




