Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रश्मिका ने पति विजय को अपने हाथों से खिलाया खाना, रिसेप्शन से पहले फैंस के साथ इस तरह जश्न मनाते नजर आए...

Aryan
4 March 2026 2:00 PM IST
रश्मिका ने पति विजय को अपने हाथों से खिलाया खाना, रिसेप्शन से पहले फैंस के साथ  इस तरह जश्न मनाते नजर आए...
x
आज यानी 4 मार्च को दौनों की शादी का रिसेप्शन है। रश्मिका और विजय ने सभी फैन्स से हाथ मिलाया और ऑटोग्राफ भी दिया

मुंबई। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों ने शादी की है। आज 4 मार्च को उनकी शादी का रिसेप्शन है। इससे पहले दोनों ने हैदराबाद में अपने फैंस से मुलाकात की। बता दें कि शादी के बाद दोनों की फैंस से यह पहली मुलाकात थी। इस मौके पर दोनों ने एक दूसरे को खाना खिलाया और फैंस को खाना पड़ोसा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वेलकम टू आवर एक्सटेंडेड फैमिली लिखा था बोर्ड पर

हैदराबाद में हुए इस कार्यक्रम का माहौल बहुत पारिवारिक था। इस जगह को फूलों से सजाया गया था और एक बोर्ड पर लिखा था 'वेलकम टू आवर एक्सटेंडेड फैमिली। विथ लव, #विरोश'। दरअसल इस इवेंट को उनकी शादी की खुशी को फैंस के साथ शेयर करने के मकसद से रखा गया था। दोनों ने सभी फैन से हाथ मिलाया और ऑटोग्राफ भी दिया। इतना ही नहीं वीडियो में रश्मिका एक फैन को गले भी लगाती नजर आईं। इसके बाद दोनों ने खुद खाना परोसकर सबका दिल जीत लिया। बाद में कपल फैंस के साथ बैठकर खाना खाते नजर आए।

सिंदूर और मंगलसूत्र में प्यारी लग रही थीं अभिनेत्री

रश्मिका ने इस मौके पर सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ साधारण साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विजय ने फ्लोरल कुर्ता पहना था, जो उन पर काफी जंच रहा था।

Next Story