Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सोशल मीडिया पर छाई रश्मिका मंदाना की नई तस्वीर! फैंस ने कहा क्या एक्ट्रेस पालिटिक्स में रख रही कदम?

Shilpi Narayan
8 Aug 2025 5:11 PM IST
सोशल मीडिया पर छाई रश्मिका मंदाना की नई तस्वीर! फैंस ने कहा क्या एक्ट्रेस पालिटिक्स में रख रही कदम?
x



मुंबई। साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रख चुकी रश्मिका मंदाना आए दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती है। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर रश्मिका की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसके बाद अभिनेत्री के फैंस बोल रहे हैं कि ऐसा लगता है कि वह पालिटिक्स में कदम रख रही हैं।


दरअसल इस फोटो में रश्मिका एक पॉलिटिशियन वाले लुक में दिखाई दे रही हैं। उनके इस अवतार को देख सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं इसमें एक्ट्रेस साड़ी पहने हुए आदेश देते दिखाई दे रही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि रश्मिका किसी फिल्म या वेबसीरीज में दमदार किरदार निभाने जा रही हैं।


हालांकि फिलहाल अभिनेत्री के इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि यह उनकी नई सीरीज या फिल्म जो पावर और पॉलिटिक्स पर बेस्ड होगी, उससे ही लिया गया है। इसे देखकर ऐसा लग रहा कि वो किसी मीटिंग की तैयारी में हैं।


एक रिपोर्ट की मानें तो, यह रश्मिका मंदाना का सिर्फ नया लुक नहीं है। यह एक बोल्ड स्टेटमेंट है, जिसे हर किसी को अपनाना चाहिए। इसमें कुछ खास बात है। आपको किसी बड़ी घोषणा का इंतजार करना चाहिए, जो उनके लेटेस्ट प्रोजेक्ट से जुड़ी हो सकती है।


वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' 5 सितंबर को रिलीज होगी। इसे राहुल रविंद्रन ने डायरेक्ट किया है। इसमें दीक्षित शेट्टी लीड रोल में हैं। इसके अलावा रश्मिका के पास 'थामा' भी है।


वहीं थामा में रश्मिका आयुष्मान खुराना के अपोजिट दिखाई देंगी। इसे 'मुंज्या' फेम आदित्य सरपोतदार डायरेक्ट करेंगे। इसमें एक इतिहासकार की कहानी होगी, जो पुरानी पांडुलिपियों से एक वैंपायर के रहस्य को उजागर करता है।

Next Story