
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पीएम मोदी को रिसेप्शन...
पीएम मोदी को रिसेप्शन का न्योता देने पहुंचे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, तस्वीरें हुईं वायरल

मुंबई। शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस जोड़े ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में होने वाले अपने भव्य वेडिंग रिसेप्शन के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है।
पीएम ने दिया खास तोहफा
मुलाकात के दौरान इस नवविवाहित जोड़े ने प्रधानमंत्री को एक पारंपरिक शॉल भेंट की। इससे पहले उन्होंने अमित शाह को भगवान गणेश की एक चांदी की मूर्ति उपहार में दी थी।
पीएम का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने शादी में शामिल न हो पाने के कारण पहले ही कपल को एक बधाई पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने उनके इस नए सफर को "ईश्वरीय रूप से लिखित अध्याय" (divinely scripted chapter) बताया था।
26 फरवरी को की थी शादी
रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के ITC Mementos में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से शादी की। वायरल तस्वीरों में रश्मिका पीले रंग के एथनिक सूट में और विजय सफेद रंग के शेरवानी जैसे पारंपरिक लिबास में नजर आ रहे हैं।




