Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने तिरुपति में लिया आशीर्वाद, नई दुल्हन को देख फैंस हुए उत्साहित

Aryan
1 March 2026 6:16 PM IST
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने तिरुपति में लिया आशीर्वाद, नई दुल्हन को देख फैंस हुए उत्साहित
x
शादी के तुरंत बाद भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंचे इस जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं

मुंबई। साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। हाल ही में दोनों को आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया। शादी के तुरंत बाद भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंचे इस जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कपल ने लोगों ने दी शुभकामनाएं

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने खुद आगे बढ़कर लोगों को मिठाइयां बांटीं और शुभकामनाएं दीं। उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही थी। हालांकि फैंस की भारी भीड़ के कारण सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोग इस कपल की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी सादगी और धार्मिक आस्था की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Next Story