
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- रश्मिका मंदाना और विजय...
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस दिन लेंगे सात फेरे! कपल के शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना फिल्मों से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबर आ रही है कि अभिनेत्री जल्द ही दुल्हन बनने वाली है। हालांकि कुछ ही महीने पहले विजय की टीम ने कंफर्म किया था कि उनकी शादी होने वाली है लेकिन टीम ने शादी की तारीख नहीं बताई थी।
दरअसल, दोनों कलाकारों के फैंस जानना चाहते हैं कि उनकी शादी कब होगी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह कार्ड विजय और रश्मिका की शादी का है।
वहीं सोशल मीडिया पर वायरल शादी के कार्ड में लिखा है कि कपल 26 फरवरी को एक छोटी वेडिंग सेरेमनी में शादी करेंगे। वेडिंग रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में होगा। विजय और रश्मिका के कथित शादी के कार्ड में लिखा है कि मैं कुछ खास खबर शेयर करने और आपको एक बड़े पल का हिस्सा बनने के लिए लिख रहा हूं।
वहीं कार्ड में आगे लिखा है कि हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद से, रश्मिका और मैं 26.02.26 को एक छोटी सी सेरेमनी में शादी करेंगे। हम इस नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं। अपने मिलन का जश्न मना रहे हैं। हमारे लिए उन लोगों के साथ जश्न मनाना बहुत मायने रखेगा जो हमारे सफर का हिस्सा रहे हैं।
आपकी मौजूदगी और आशीर्वाद इस मौके को और भी खास बना देंगे। बुधवार, 04 मार्च, 2026 को शाम 7:00 बजे ताज कृष्णा बंजारा हिल्स, हैदराबाद। हम साथ में सेलिब्रेट करेंगे। हार्दिक शुभकामनाएं।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी का कार्ड जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, मीडिया (प्रेस) को भेजा गया था। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।




