Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद तोड़ा किंग कोहली का बड़ा रिकार्ड! जानें क्या

Shilpi Narayan
28 Feb 2026 11:31 AM IST
रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद तोड़ा किंग कोहली का बड़ा रिकार्ड! जानें क्या
x

मुंबई। रश्मिका मंदाना शादी के बाद से सुर्खियों में बनी हैं। रश्मिका और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधा और जैसे ही वेडिंग का पहला पोस्ट सामने आया, तो फैन्स की खुशी का ठिकाना न रहा। रश्मिका और विजय की दो रीति-रिवाजों से शादी हुई, आंध्रा और कोडवा। इस दौरान उनकी शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले पहुंचे हुए थे। यूं तो एक्ट्रेस शादी के बाद अपने ससुराल भी पहुंच गई हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरों ने धूम मचाई हुई है।

विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया

इसी बीच एक्ट्रेस ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिसके बाद विराट के फैन्स भी परेशान हो गए हैं। किस रिकॉर्ड की बात की जा रही है? इंडियन क्रिकेट विराट कोहली की दुनियाभर में सॉलिड फैन फॉलोइंग है। उनके चाहने वाले हर तरफ मिलेंगे। यही वजह है कि कोहली इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। उन्हें अकेले इंस्टाग्राम पर 274 मिलियन लोग फॉलो करते हैं जबकि ट्विटर पर 66 मिलियन फॉलोअर्स है।

इंस्टाग्राम पोस्ट का रिकॉर्ड टूट चुका

दरअसल, क्रिकेटर के एक पोस्ट पर करोड़ों व्यूज आते हैं और वो किसी के साथ कोलैबोरेशन कर लें, तो सोचिए क्या ही होगा। पर अब विराट कोहली का सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला इंस्टाग्राम पोस्ट का रिकॉर्ड टूट चुका है। जिसे तोड़ने वाली साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ही हैं। दरअसल, रश्मिका मंदाना ने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ सात फेरे लिए हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी।

वेडिंग तस्वीरों ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे

इन तस्वीरों का पहले ही हर कोई इंतजार कर रहा था। उस पर एक्ट्रेस और पति विजय के लुक ने सबका ध्यान खींच लिया। खासकर उनकी गोल्ड की ज्वेलरी की खूब तारीफें हो रही हैं। खबर लिखे जाने तक और शादी के 1 ही दिन में इस पोस्ट को 23 मिलियन लोग लाइक कर चुके हैं। जो कि अब सबसे बड़ा रिकॉर्ड बन गया है। 23 मिलियन लाइक्स के साथ ही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की वेडिंग तस्वीरों ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।

Next Story