Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सलमान की फिल्म 'सिकंदर' के फ्लॉप होने पर रश्मिका मंदाना ने किया बड़ा दावा! कहा- बीच में ही बदली गई थी फिल्म की स्क्रिप्ट

Shilpi Narayan
19 Jan 2026 3:00 PM IST
सलमान की फिल्म सिकंदर के फ्लॉप होने पर रश्मिका मंदाना ने किया बड़ा दावा! कहा- बीच में ही बदली गई थी फिल्म की स्क्रिप्ट
x



मुंबई। सलमान खान की एक्शन थ्रिलर सिकंदर से काफी उम्मीदें लगाई गई थीं, लेकिन जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो पहले तो खूब आलोचना मिली और फिर बॉक्स ऑफिस पर धाराशायी हो गई। मगर यह फिल्म बुरी तरह पिट गई। फिल्म के लिए सलमान खान को आलोचना सहनी पड़ी।


अब करीब एक साल बाद रश्मिका मंदाना ने सिकंदर को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट बीच में ही बदल दी गई थी। जो कहानी उन्हें सुनाई गई थी, वह नहीं थी।


सिकंदर में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। टाइगर 3 के बाद उम्मीद थी कि सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका मंदाना ने सिकंदर को साइन करने के अपने फैसले के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि मैंने मुरुगादॉस सर से बात की थी, बेशक बाद में जो हुआ वह बहुत अलग था लेकिन जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो वह सच में काफी अलग स्क्रिप्ट थी। आम तौर पर फिल्मों के साथ ऐसा होता है।


रश्मिका मंदाना ने आगे कहा कि जब आप कुछ सुनते हैं तो वह एक कहानी होती है जो आपने सुनी है लेकिन फिल्म बनने के दौरान परफॉर्मेंस, एडिटिंग और रिलीज के समय के हिसाब से चीजें बदल जाती हैं। चीजें बदलती हैं और यह बहुत आम बात है। तो सिकंदर के साथ भी ऐसा ही हुआ।

Next Story