Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Rashmika-Vijay Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को PM नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, बोले- खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत...

Anjali Tyagi
25 Feb 2026 12:48 PM IST
Rashmika-Vijay Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को PM नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, बोले- खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत...
x

नई दिल्ली। एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों को बधाई दी है। बता दें कि दोनों गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। विजय देवरकोंडा के माता-पिता ने शादी में प्रधानमंत्री को भी आमंत्रित किया है। इस पर पीएम मोदी ने लिखा, "26 फरवरी 2026 को होने वाली विजय और रश्मिका की शादी में आपके द्वारा इनवाइट किया जाना खुशी की बात है। इस खुशी और शुभ मौके पर देवरकोंडा और मंदाना परिवारों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं।

एक नए, खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने लिखा, यह शादी विजय और रश्मिका की जिंदगी में एक नए, खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत है। दोनों के लिए आने वाले दिन, महीने और साल एक जैसे सपनों से भरे हो. और वे पूरे हों. दोनों सोच-समझ और प्यार के साथ अपनी जिम्मेदारियां शेयर करें। एक-दूसरे की कमियों को अपनाएं, एक-दूसरे की खूबियों से सीखें और सच्चे पार्टनर की तरह ज़िंदगी का सफर तय करें। उन्होंने इस खास मौके पर कपल और परिवार को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेजी।

दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से होगी शादी

उन्होंने कहा, विजय और रश्मिका फिल्मों की स्क्रिप्ट से भली-भांति परिचित हैं, लेकिन असली जिंदगी का ये अध्याय ईश्वर की ओर से रचा गया है, जो उनके पर्दे के जादू से भी ज्यादा खास होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों का साथ उनके जीवन को और खूबसूरत बनाएगा। शादी के इवेंट 24 फरवरी को संगीत सेरेमनी से शुरू हो चुके हैं। 25 फरवरी को हल्दी और मेहंदी की रस्में रखी गईं। खबरों के मुताबिक शादी में दोनों परिवारों की परंपराओं का सम्मान करते हुए दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी होगी।

ITC होटल्स, एकाया उदयपुर में होगी शादी

बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी,2026मेमेंटोस बाय ITC होटल्स, एकाया उदयपुर में होगी। रविवार को कपल ने अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, इतने प्यार से, आपने हमें एक नाम दिया। आपने हमें ‘VIROSH' कहा। इसलिए आज पूरे दिल से हम आपके सम्मान में, अपने एक साथ आने का नाम रखते हैं। हम इसे ‘VIROSH की शादी' नाम देना चाहेंगे. आप हमेशा हमारा हिस्सा हैं। बिग हग।


Next Story