Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हत्यारा बना चूहा: ICU में बुजुर्ग के हाथ को कुतरा, हुई मौत, मचा बवाल

Aryan
17 March 2026 12:18 PM IST
हत्यारा बना चूहा: ICU में बुजुर्ग के हाथ को कुतरा, हुई मौत, मचा बवाल
x
परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मां की मौत चूहों के काटने से हुई। नस कटने के बाद रक्तस्राव अधिक हो गया

मुंबई। मुंबई के पास भायंदर इलाके से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल भायंदर स्थित पंडित भीमसेन जोशी अस्पताल के आईसीयू विभाग में एक लापरवाही की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, आईसीयू में उपचार चलने के दौरन 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला के हाथ को चूहे ने कुतर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान घायल महिला की मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

परिजनों ने दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, सूहासिनी माठेकर नाम की महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज अस्पताल की चौथी मंजिल स्थित आईसीयू में वेंटिलेटर पर चल रहा था। परिजनों ने कहा कि देर रात आईसीयू में एक चूहे ने उनके हाथ को कुतर दिया। जब परिजन उन्हें देखने के लिए आईसीयू में पहुंचे, तब उन्हें यह नजारा दिखाई दिया। उस समय हाथ को कुतरने वाला चूहा वहां से भाग गया था।

नस कटने के कारण गई जान

परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मां की मौत चूहों के काटने से हुई। नस कटने के बाद रक्तस्राव अधिक हो गया। उन्होंने बताया कि आखिरी जांच सोमवार को स्टाफ नर्स ने की थी। दरअसल आईसीयू में एक मरीज को चूहे ने काट लिया, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि अस्पताल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी तक नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब हमने चूहे के काटने से हुए रक्तस्राव को देखा, तब जाकर कर्मचारी ने एक्शन लिया।

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही

जानकारी के मुताबिक, आईसीयू जैसे संवेदनशील विभाग में आम नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध होता है, फिर भी वहां चूहों का खुलेआम घूमना अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही दिखाता है। इसके साथ ही रात के समय ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और नर्सों को इस घटना की भनक नहीं लगी, परिवार ने इन लोगों ने सख्त नाराजगी जताई है।


Next Story