Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पहला IPL जीतने के बाद जल्द ही बिकेगी RCB! जल्द मिलेगा नया मालिक, जानें कितने करोड़ होगी कीमत

Anjali Tyagi
10 Jun 2025 5:54 PM IST
पहला IPL जीतने के बाद जल्द ही बिकेगी RCB! जल्द मिलेगा नया मालिक, जानें कितने करोड़ होगी कीमत
x
डियाजियो भारत में यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के जरिए आरसीबी की मालिक है।आरसीबी की शुरुआत विजय माल्या ने की थी

मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने इस साल अपना पहला आईपीएल जीता है। जिसके बाद से आरसीबी फैंस का खिताब जीतने का सपना पूरा हो गया। हालांकि, इसके कुछ ही दिन बाद फ्रेंचाइजी को बेचने की खबर सामने आई है। दरअसल टीम के मौजूदा मालिक आरसीबी को बेचने के बारे में विचार कर रहे हैं। अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह कदम टीम की लोकप्रियता में हालिया उछाल और ब्रांड वैल्यू में बढ़ोतरी को देखते हुए उठाया जा सकता है।

कितनी हो सकती है कीमत

जानकारी के मुताबिक, यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड, जो भारत में डियाजियो की सहयोगी कंपनी है, संभावित निवेशकों से बातचीत कर रही है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि पूरी तरह बिक्री होती है तो कीमत करीब 2 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 16,834 करोड़ रुपये) तक हो सकती है लेकिन इस बारे में आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

डियाजियो है आरसीबी की मालिक

डियाजियो भारत में यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के जरिए आरसीबी की मालिक है। आरसीबी की शुरुआत विजय माल्या ने की थी, हालांकि बाद में डियाजियो ने माल्या की शराब कंपनी खरीदकर आरसीबी का कंट्रोल ले लिया।

2008 में विजय माल्या ने खरीदा था

बता दें कि आरसीबी की शुरुआत 2008 में हुई थी और इसे शुरुआत में विजय माल्या ने खरीदा था। लेकिन वित्तीय संकटों और कानूनी उलझनों के चलते विजय माल्या को अपनी कई संपत्तियां छोड़नी पड़ीं, जिनमें आरसीबी भी शामिल थी। इसके बाद डियाजियो ने यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के जरिए इस फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण कर लिया था।

Next Story