
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सत्ता के शिखर पर...
सत्ता के शिखर पर पहुंचकर आसमान ने छीन ली उड़ान! अजित पवार से पहले विमान हादसों में देश के कई दिग्गजों की गई जान

नई दिल्ली। 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। लेकिन इससे पहले भी भारत के कई दिग्गज नेताओं ने हवाई हादसों में अपनी जान गंवाई है।
विजय रूपाणी (12 जून 2025)
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री की मृत्यु अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान (Flight AI-171) के क्रैश होने से हुई थी। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से सिर्फ एक की जान बच सकी।
वाई. एस. राजशेखर रेड्डी (2 सितंबर 2009)
आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री (YSR) का बेल 430 हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण नल्लमला के घने जंगलों में क्रैश हो गया था।
जी. एम. सी. बालयोगी (3 मार्च 2002)
तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष और टीडीपी नेता की मृत्यु आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना के दौरान हुई थी। हादसे के समय वह आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के भीमावरम से आ रहे थे तभी उनका हेलीकॉप्टर कृष्णा जिले के कैकालूर के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर एक तालाब में गिर गया।
माधवराव सिंधिया (30 सितंबर 2001)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री का चार्टर्ड प्लेन उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में क्रैश हुआ था। वह एक रैली को संबोधित करने कानपुर जा रहे थे। वह कानपुर जाने के लिए 10 सीट वाले एक निजी विमान में सवार थे जो उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के पास खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
संजय गांधी (23 जून 1980)
कांग्रेस नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र और पायलट संजय गांधी की 23 जून 1980 को एक हवाई दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। संजय सफदरजंग हवाई अड्डे के पास दिल्ली फ्लाइंग क्लब के एक विमान को उड़ा रहे थे। विमान अचानक नियंत्रण होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।




