Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नीतीश के बेटे निशांत कुमार के बारे में तेजस्वी ने कहा- युवा राजनीति में आता है, तो हम उसका स्वागत करते हैं

Anjali Tyagi
30 March 2026 1:47 PM IST
नीतीश के बेटे निशांत कुमार के बारे में तेजस्वी ने कहा- युवा राजनीति में आता है, तो हम उसका स्वागत करते हैं
x

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंप दिया। पिछले दिनों नीतीश राज्यसभा के लिए चुने गए थे। ऐसे में बिहार के विपक्ष के नेता और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा क भाजपा ने नीतीश कुमार और बिहार की जनता को धोखा दिया है। भाजपा के कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है।

क्या बोले तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा- हम शुरू से कहते आ रहे थे कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। इसे महाराष्ट्र की स्थिति का नाम देकर पेश किया गया और उन्हें थोड़े समय के लिए मुख्यमंत्री बने रहने दिया गया। अब भाजपा के लोग उन्हें हटा रहे हैं। भाजपा ने नीतीश कुमार और बिहार की जनता को धोखा दिया है। भाजपा के कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है।

निशांत कुमार के बारे में भी बोले तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने निशांत कुमार के बारे में कहा- उनकी क्षमता से पता चलेगा कि वे पार्टी को संभाल पाएंगे या नहीं। लेकिन अगर कोई युवा राजनीति में आता है, तो हम उसका स्वागत करते हैं।

Next Story