Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

CCS की बैठक के बारे में पीएम मोदी ने कहा- दीर्घकालिक उपायों पर व्यापक चर्चा की... ईरान के राष्ट्रपति ने ट्रंप की धमकियों पर दिया जवाब

Shilpi Narayan
22 March 2026 10:18 PM IST
CCS की बैठक के बारे में पीएम मोदी ने कहा- दीर्घकालिक उपायों पर व्यापक चर्चा की... ईरान के राष्ट्रपति ने ट्रंप की धमकियों पर दिया जवाब
x

नई दिल्ली। खाड़ी देशों में जारी तनाव के बीच पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज भारत की एनर्जी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए एक हाई-लेवल मीटिंग हुई। यह बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली। वहीं अब पीएम ने इसकी जानकारी दी है। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि हम अपने नागरिकों को संघर्ष के प्रभाव से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दीर्घकालिक उपायों पर व्यापक चर्चा की

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर राहत उपायों की समीक्षा के लिए सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की। हमने अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक उपायों पर व्यापक चर्चा की, जिनमें किसानों के लिए उर्वरकों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना, प्रमुख क्षेत्रों के लिए आयात स्रोतों में विविधता लाना, नए गंतव्यों के निर्यात को बढ़ावा देना आदि शामिल हैं।

ईरान को मिटाने के प्रयास हताशा दर्शाते हैं

इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिका के अल्टीमेटम का जवाब देते हुए कहा कि देश के खिलाफ धमकियां उसकी एकता को और मजबूत करेंगी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि ईरान को मिटाने के प्रयास हताशा दर्शाते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट ईरान की सीमा का उल्लंघन करने वालों को छोड़कर सभी के लिए खुला है।

Next Story