
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अमरनाथ यात्रा के लिए...
अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से शुरू होगा पंजीकरण! जानें किन लोगों पर रहेगी पाबंदी

अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। श्रद्धालु अपना पंजीकरण देश भर की 554 निर्धारित बैंक शाखाओं में जाकर या बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन करा सकते हैं।
अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
पंजीकरण के लिए 8 अप्रैल या उसके बाद जारी किया गया स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य है। यह प्रमाण पत्र केवल श्राइन बोर्ड द्वारा अधिकृत डॉक्टरों या चिकित्सा संस्थानों से ही मान्य होगा। यात्रा के लिए 13 वर्ष से 70 वर्ष तक की आयु के लोग ही पात्र हैं। 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए प्रति व्यक्ति शुल्क ₹220 निर्धारित किया गया है।
यात्रा की संभावित तारीखें
हालांकि श्राइन बोर्ड ने आधिकारिक तिथियों की घोषणा जल्द करने की बात कही है, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार यात्रा 29 जून 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 (रक्षाबंधन) तक चलने की संभावना है।




