
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- होली पर घर जाने वालों...
होली पर घर जाने वालों के लिए राहत की खबर, UPSRTC की 642 रोडवेज बसें चलेंगी, इस तारीख से शुरु होगी यह सेवा

लखनऊ। होली के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने इस बार बड़ी तैयारी की है। बरेली रीजन से चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे किसी यात्री को परेशानी नहीं हो। वहीं, 28 फरवरी से 9 मार्च तक प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 4 मार्च को होली होने की वजह से बाहर रहने वाले लोग घर जाएंगे। इसलिए विभाग ने पहले से ही तैयारी कर ली है।
दिल्ली समेत इन रूटों पर लगेंगे 300 अतिरिक्त फेरे
सबसे अधिक बसें दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगी, क्योंकि त्योहार के समय सबसे अधिक यात्री इसी मार्ग से आते-जाते हैं। इसके अलावा आगरा, मथुरा, वृंदावन, कासगंज, हाथरस और गाजियाबाद रूटों पर भी करीब 300 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सर्दी के मौसम में यात्रियों की संख्या कम थी, लेकिन अब त्योहार के कारण भीड़ बढ़ रही है। इसलिए यात्रियों के बैठने की अलग से व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे किसी को खड़े होकर यात्रा न करना पड़े।
लखनऊ से चलेंगी 500 बसें
जानकारी के अनुसार, सामान्य दिनों में शहर से प्रतिदिन लगभग 1000 बसें चलती हैं, लेकिन होली पर इसे बढ़ाकर करीब 1500 करने की योजना है। मतलब करीब 500 अतिरिक्त बसें उपलब्ध रहेंगी। इनमें से करीब 350 बसें नियमित रूप से सड़कों पर चलेंगी, जबकि 150 बसें रिजर्व में रखी जाएंगी ताकि अचानक बढ़ने वाली भीड़ को संभाला जा सके।
चालकों और परिचालकों को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि
त्योहार के दौरान अतिरिक्त ड्यूटी करने वाले बस चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय भी लिया गया है। निगम ने कहा कि इससे संचालन व्यवस्था और बेहतर होगी और कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे।




