
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- LPG संकट से मिलेगी...
LPG संकट से मिलेगी राहत! होर्मुज से आ रहा शिवालिक टैंकर आज शाम 4:30 बजे तक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा

नई दिल्ली। भारत में इस समय LPG संकट दिख रहा है। हालांकि सरकार ने इन बातों पर अफवाह करार दिया। ऐसे में भारतीयों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल भारतीय LPG टैंकर शिवालिक, जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सफलतापूर्वक पार कर चुका है, जो आज 4:30 बजे तक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचने वाला है।
4:30 बजे तक मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा शिवालिक
जानकारी के अनुसार, यह टैंकर मुंद्रा पोर्ट पर संभावित समय 4:30 बजे तक पहुंच जाएगा। यह जहाज कतर से लगभग 46,000 मीट्रिक टन (MT) LPG लेकर आ रहा है, जो देश में रसोई गैस की आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण है।
सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच, भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS शिवालिक और हेलीकॉप्टर इस टैंकर को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। शिवालिक के साथ एक अन्य LPG टैंकर, नंदा देवी भी आ रहा है, जिसके 17 मार्च को कांडला पोर्ट पहुंचने की उम्मीद है।




