
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- गणतंत्र दिवस: वायुसेना...
गणतंत्र दिवस: वायुसेना के सुखोई -राफेल लड़ाकू विमानों ने दिखाया शौर्य, भव्य परेड का समापन, सभी राष्ट्रपति भवन के लिए हुए रवाना

नई दिल्ली। भारत आज, 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मना रहा है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तिरंगा फहराया। कर्तव्य पथ पर समारोह में 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष, 'विकसित भारत' और 'आत्मनिर्भर भारत' की झलक दिखी। परेड में ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल सिस्टम और एस-400 के साथ-साथ 'ऑपरेशन सिंदूर' का दम देखने को मिला। ऐसे में वायुसेना के विमानों ने कर्तव्य पथ पर उड़ान भरी है। साथ ही परेड का समापन भारतीय वायुसेना के भव्य 'फ्लाईपास्ट' के साथ हुआ
वायुसेना के विमानों ने कर्तव्य पथ पर भरी उड़ान
वायुसेना के विमानों ने कर्तव्य पथ पर उड़ान भरी। जिसमें सी-295, सी-130, एयरक्राफ्ट ने चंडीगढ़ से उड़ान भरी। साथ ही सुखोई लड़ाकू विमानों, राफेल लड़ाकू विमानों ने कर्तव्य पथ के ऊपर से गगनभेदी गर्जना के साथ उड़ान भरी।
सभी राष्ट्रपति भवन के लिए हुए रवाना
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्ति कर्तव्य पथ से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुए है।




