Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Republic Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया ध्वजारोहण, पीएम मोदी ने किया स्वागत, 21 तोपों की सलामी

Shilpi Narayan
26 Jan 2026 10:54 AM IST
Republic Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया ध्वजारोहण,  पीएम मोदी ने किया स्वागत, 21 तोपों की सलामी
x

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके बाद स्वदेशी रूप से विकसित 105 मिमी लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान गाया गया। राष्ट्रपति परेड ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी दी। परेड की कमान परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार, जनरल ऑफिसर कमांडिंग और दिल्ली एरिया ने संभाली। मेजर जनरल नवराज ढिल्लों, चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय दिल्ली एरिया परेड के सेकंड-इन-कमांड हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी

दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ कर्तव्य पथ पर पहुंच गईं। PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू और अतिथियों का स्वागत किया।राष्ट्रपति मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी गई।

कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया

सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता आए। इनमें परमवीर चक्र विजेता- सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव (रिटायर्ड) और सूबेदार मेजर संजय कुमार और अशोक चक्र विजेता मेजर जनरल सीए पिथावालिया (रिटायरर्ड) और कर्नल डी श्रीराम कुमार शामिल हैं।वहीं राष्ट्रपति मुर्मू ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया।

Next Story