Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस में विवाद में फंसने के बाद बनी बिजनेस वुमन रिया चक्रवर्ती, खड़ी की करोड़ों की कंपनी

Shilpi Narayan
10 Dec 2025 12:00 PM IST
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस में विवाद में फंसने के बाद बनी बिजनेस वुमन रिया चक्रवर्ती, खड़ी की करोड़ों की कंपनी
x



मंबई। बॉलीवुड में रिया चक्रवर्ती विवादों का नाता चोली-दामन वाला रहा है। यहां विवाद हैं तो कभी सफलता है। अक्सर ऐसा होता भी है कि कभी-कभी विवादों के चलते स्टार्स को फायदा भी होता है तो वहीं कई बार विवाद करियर पर इतने भारी पड़ते हैं कि चाहकर भी कुछ किया नहीं जा सकता है।


अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा और वो नाम था रिया चक्रवर्ती का। वही रिया जो इस पूरे केस में फंसी रहीं और उनका करियर भी इस केस के चलते बर्बाद हुआ। अब रिया ने एक्टिंग छोड़ कुछ और करना शुरू किया है, जिसके बाद उन्हें सफलता भी मिल रही है।


रिया चक्रवर्ती ने अब एक्टिंग में किस्मत आजमाना बंद कर दिया है। रिया सुशांत केस से भले ही बरी हो गईं हैं लेकिन अब उन्होंने अपने करियर के लिए दूसरी राह चुनी है। दरअसल रिया चक्रवर्ती अब बिजनेसवुमन बनकर आगे बढ़ रही हैं।


वहीं रिया ने सालभर के भीतर ही 40 करोड़ रुपये की कंपनी खड़ी कर दी है। एक इंटरव्यू में रिया ने बताया कि, सुशांत केस के बाद उन्हें समझ आया कि बॉलीवुड में उनकी राह आसान नहीं होगी। इसलिए उन्होंने एक्टिंग को छोड़ कपड़ों का बिजनेस करने की ठानी।


इस इंटरव्यू में रिया ने बताया कि उन्होंने खुद का एक क्लोथिंग ब्रांड लॉन्च किया। साल 2024 में रिया ने अपने इस नए ब्रांड की शुरूआत की। पहले रिया ने इसकी शुरूआत ऑनलाइन की। इसके बाद साल 2025 में जून के महीने में उन्होंने अपना एक ऑफलाइन स्टोर भी लॉन्च किया।


इसके बाद इसी साल उन्‍होंने अपना पहला ऑफलाइन स्‍टोर भी लॉन्‍च कर दिया। रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती भी इसमें उनके पार्टनर हैं। वहीं रिया कंपनी का नाम जिंदगी को दूसरा मौका देने की थीम पर बेस्ड है। इसका मतलब है कि जो व्यक्ति अंधेरे में हताश होकर खड़ा है और फिर उसे दोबारा खड़े होने का मौका मिला है। इस तरह से रिया अब फिल्मों से दूर हैं और अपने बिजनेस पर फोकस कर रही हैं।

Next Story