Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ऋचा चड्ढा पति अली के नक्शे कदम पर चलने को तैयार! बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड जमाना चाहती है पांव, जानें क्या कहा

Shilpi Narayan
5 March 2026 7:30 PM IST
ऋचा चड्ढा पति अली के नक्शे कदम पर चलने को तैयार! बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड जमाना चाहती है पांव, जानें क्या कहा
x



मुंबई। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने साल 2008 में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी और करीब दो दशकों में उन्होंने अपने अलग और दमदार किरदारों से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। अब 39 साल की ऋचा अपने करियर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रही हैं और हॉलीवुड में भी मजबूत पहचान बनाना चाहती हैं।


ऋचा ने कहा कि वे अपने पति और एक्टर अली फजल के नक्शे-कदम पर चलना चाहती हैं, जिन्होंने हॉलीवुड और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। अली फजल ‘फ्यूरियस’ 7 (2015), विक्टोरिया एंड अब्दुल (2017), डेथ ऑन द नील (2022) और कंधार (2023) जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।


ऋचा ने कहा कि मैं भी अली के रास्ते पर चलना चाहती हूं और वेस्ट में कुछ अच्छा काम करना चाहती हूं। भला कौन ऐसा नहीं चाहता? अली ने जिस तरह भारत और विदेश दोनों जगहों पर काम को संभाला है, वह वाकई कमाल का है।


ऋचा ने आगे कहा उन्हें दोनों दुनिया को इतनी खूबसूरती से बैलेंस करते देखना अपने आप में प्रेरणादायक है। अगर मुझे अच्छी स्क्रिप्ट और दमदार किरदार मिलता है तो मैं हॉलीवुड में काम करना जरूर पसंद करूंगी।


हालांकि ऋचा के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स पूरी तरह नए नहीं हैं। वह पहले भी इंडियन-मेक्सिकन-अमेरिकन फिल्म ‘वर्ड्स विद गॉड्स’ (2014), इंडियन-फ्रेंच को-प्रोडक्शन ‘मसान’ (2015) और इंडो-अमेरिकन फिल्म ‘लव सोनिया’ (2018) में काम कर चुकी हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली थी।

Next Story