
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- रिंकू सिंह की विस्फोटक...
रिंकू सिंह की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मंगेतर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, इंस्टाग्राम स्टोरी से किया खुशी का इजहार

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने नागपुर टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है और इस बार उनकी मंगेतर व समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज भी उनकी मुरीद हो गई हैं। रिंकू की शानदार पारी के बाद प्रिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए खूब प्यार लुटाया।
प्रिया सरोज का इंस्टाग्राम रिएक्शन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में खेले गए टी20 मैच के दौरान रिंकू सिंह की तूफानी बल्लेबाजी देखकर प्रिया सरोज ने अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने इंस्टाग्राम (Insta) स्टोरी पर रिंकू की बल्लेबाजी का वीडियो साझा करते हुए अपना प्यार लुटाया और उनकी सराहना की।
सगाई
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने 8 जून, 2025 को लखनऊ के एक 5-स्टार होटल में सगाई की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की शादी फरवरी 2026 में होने की संभावना है। वह मछलीशहर (उत्तर प्रदेश) से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं और वरिष्ठ नेता तूफानी सरोज की बेटी हैं। इनकी प्रेम कहानी 2022 के आईपीएल के दौरान शुरू हुई थी, जिसकी शुरुआत इंस्टाग्राम पर एक 'लाइक' से हुई थी।




