
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- आरजे महवश की बॉलीवुड...
आरजे महवश की बॉलीवुड में एंट्री, इस एक्टर संग करेंगी रोमांस! फिल्म का नाम आया सामने...

मुंबई। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की गर्लफ्रेंड आरजे महवश अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। आरजे महवश की नई फिल्म की घोषणा हो गई है।
उनके साथ पंचायत के एक्टर 'सचिव जी' यानी जितेंद्र कुमार होंगे। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
फैंस दोनों की इस जोड़ी को देखने के लिए एक्साइटेड हो रहे हैं। फिल्म का नाम सुनते ही सोशल मीडिया पर कमेंट की लाइन लग गई है।
आरजे महवश की पहली फिल्म को फेमस कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का नाम 'टेढ़ी है पर मेरी है' रखा गया है, जिसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
फिल्म का ऐलान करने के लिए एक रोमांचक अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया है।
वहीं उनके साथ जो एक्टर नजर आएगा, वह कोई और नहीं बल्कि पंचायत के 'सचिव जी' यानी जितेंद्र कुमार होंगे।




