Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा- अरविंद केजरीवाल को न्यायपालिका से न्याय मिला है तो हमें भी मिलेगा...

Anjali Tyagi
27 Feb 2026 4:06 PM IST
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा- अरविंद केजरीवाल को न्यायपालिका से न्याय मिला है तो हमें भी मिलेगा...
x

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति (शराब घोटाला) मामले में आज राऊज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, के. कविता और विजय नायर समेत सभी 23 आरोपियों को भ्रष्टाचार के मामले में डिस्चार्ज (बरी) कर दिया है। इस फैसले के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि न्यायपालिका से अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, के. कविता समेत 23 आरोपियों को न्याय मिला है तो अब हम भी अदालत से न्याय की उम्मीद रखते है।

क्या बोले तेजस्वी यादव

आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, अदालत ने यह भी कहा है कि सीबीआई के जांच अधिकारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए। एजेंसियां ​​विपक्षी दलों के खिलाफ गलत तरीके से मामले दर्ज करती रहती हैं। भाजपा इसका इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने के लिए करती है। हमें भी न्यायपालिका पर भरोसा है कि आने वाले समय में हमें भी न्याय मिलेगा। हम लड़ रहे हैं।

Next Story