Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बिहार चुनाव से पहले ही राजद को लगा बड़ा झटका! इस स्टार प्रचारक ने दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

Aryan
22 Oct 2025 5:52 PM IST
बिहार चुनाव से पहले ही राजद को लगा बड़ा झटका! इस स्टार प्रचारक ने दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला
x
स्टार प्रचारक ने कहा कि महागठबंधन के टिकट बंटवारे और संगठनात्मक निर्णयों में अतिपिछड़ों की उपेक्षा की गई है।

पटना। बिहार विधान चुनाव से पहले ही राजद को नुकसान होता जा रहा है, पार्टी को फिर से बड़ा झटका लगा है। दरअसल आरजेडी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल सहनी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मांगनी लाल मंडल को सौंपा है। बता दें कि आरजेडी ने डॉ. अनिल सहनी को बिहार चुनाव के लिए राजद का स्टार प्रचारक बनाया गया था। इस वक्त अनिल सहनी के इस्तीफे को लेकर आरजेडी के लिए बड़ा नुकसान बताया जा रहा है।

डॉ. अनिल सहनी ने पार्टी पर लगाया आरोप

इस मामले में डॉ. अनिल सहनी ने इस्तीफे देते हुए पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी में अतिपिछड़ा वर्ग के नेताओं और कार्यकर्ताओं का लगातार अपमान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में अब योग्यता और जनाधार से अधिक परिवारवाद और चापलूसी को प्राथमिकता दी जा रही है। अनिल सहनी ने कहा कि उन्हें पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया था, लेकिन महागठबंधन के टिकट बंटवारे और संगठनात्मक निर्णयों में अतिपिछड़ों की उपेक्षा की गई है।

अनिल सहनी नाराज थे

जानकारी के मुताबिक, अनिल सहनी पिछले कुछ महीनों से संगठन से नाराज चल रहे थे। हाल ही में टिकट वितरण के बाद वो खुश नहीं नजर आए। गौरतलब है कि अब उनके अगले राजनीतिक कदम पर सबकी निगाहें टिकी हैं। वो किसी अन्य दल में शामिल होंगे अथवा स्वतंत्र रूप से राजनीति करेंगे अभी कुछ तय नहीं है।


Next Story