
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बारामती थाने के बाहर...
बारामती थाने के बाहर धरने पर बैठे रोहित, अजित पवार विमान क्रैश की जांच की मांग, बोले- हादसे की जल्द से जल्द जांच हो वरना...

मुंबई। दिवंगत अजित पवार के विमान हादसे की जांच को लेकर विधायक रोहित पवार ने मुंबई पुलिस की शिकायत दर्ज न करने पर सख्त रुख अपनाया है। दरअसल रोहित पवार बारामती थाने में विरोध प्रदर्शन और धरना दे रहे हैं। उन्होंने मांद की है कि उन्होंने कहा कि हादसे की जांच जल्द से जल्द पूरी की जानी चाहिए।
FIR की मांग उठाई
रोहित पवार विमान कंपनी VSR वेंचर्स के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने दबाव के कारण FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने बारामती का रुख किया है।
रोहित पवार ने लगाए गंभीर आरोप
रोहित पवार ने विमान हादसे को एक साजिश बताया है। उन्होंने दावा किया कि विमान में अतिरिक्त पेट्रोल के डिब्बे रखे थे, जिससे आग लगी, और उन्होंने ब्लैक बॉक्स के जले होने की खबरों पर भी संदेह जताया है। उन्होंने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) पर कंपनी को बचाने का आरोप लगाया है। हालांकि, DGCA ने हाल ही में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के कारण VSR वेंचर्स के चार विमानों को ग्राउंड (उड़ान पर रोक) कर दिया है। साथ ही रोहित पवार ने इस मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के इस्तीफे की मांग की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर व्यक्तिगत हस्तक्षेप का अनुरोध किया है।
प्रदर्शन का नेतृत्व
बारामती थाने के बाहर रोहित पवार के साथ युगेंद्र पवार और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद हैं। समर्थकों की भारी उपस्थिति के कारण थाने का इलाका पूरी तरह राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया था. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो वे आंदोलन और तेज करेंगे।




