
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- रोहित शर्मा वसीम अकरम...
रोहित शर्मा वसीम अकरम से मिले गले तो फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट! देखें वीडियो

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम के बीच की गर्मजोशी ने मैदान पर प्रतिद्वंद्विता शुरू होने से पहले ही सुर्खियां बटोर लीं। साथ ही अब रोहित शर्मा की तस्वीर भी वायरल हो रही है।
रोहित ने वसीम अक्रम से हाथ मिलाया और गले लगाया
हालांकि कुछ फैंस का मनना था कि रोहित शर्मा को ऐसा नहीं करना चाहिए था। बता दें कि रोहित शर्मा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एम्बेसडर हैं। वह चाह कर भी इतने बड़े मंच पर ऐसा नहीं कर सकते थे। मैच की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा और वसीम अकरम को एक साथ देखा गया। टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर के रूप में पहुंचे रोहित ने वसीम अकरम से हाथ मिलाया और उन्हें गले लगाया। दोनों दिग्गजों ने कुछ देर बातचीत की और साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं। यह पल तब आया जब दोनों को संजोग गुप्ता के साथ टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को मैदान पर लेकर चलना था।
रोहित की मौजूदगी ने सकारात्मक ऊर्जा भर
रोहित के इस दोस्ताना अंदाज को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है, कुछ फैंस के बीच इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी दिखीं। रोहित शर्मा ने न केवल अक्रम से मुलाकात की, बल्कि वह भारतीय टीम के कैंप में भी नजर आए। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से मुलाकात कर उन्हें इस बड़े मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं। एक सीनियर स्टेट्समैन के रूप में रोहित की मौजूदगी ने टीम के माहौल को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया, जिसका असर बाद में मैदान पर प्रदर्शन में भी दिखा। वहीं टीम इंडिया ने इस मुकाबले को बड़ी ही आसानी के साथ 61 रनों से अपने नाम किया।




