Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारत में बैठकों का दौर जारी! पीएम ने क्रोशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड दौरा किया रद्द

Varta24 Desk
7 May 2025 12:40 PM IST
भारत में बैठकों का दौर जारी! पीएम ने क्रोशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड दौरा किया रद्द
x

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में बैठकों का दौर जारी है। वहीं पीएम ने क्रोशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड के दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर के फिलहाल यह दौरा स्थगित कर दिया गया है। पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार बैठक कर रहे हैं।

चंद्रयान 2 कामयाब मिशन रहा

पीएम नरेंद्र मोदी का कल अंतरिक्ष अन्वेषण पर वैश्विक सम्मेलन के लिए रिकॉर्ड किया गया वीडियो संदेश प्रसारित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरिक्ष अन्वेषण की ग्लोबल कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि चंद्रयान 1 ने पानी की खोज में मदद की थी। इसके बाद चंद्रयान 2 कामयाब मिशन रहा। वहीं पीएम ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री जल्द ही स्पेस जाएंगे।

अंतरिक्ष सिर्फ एक गंतव्य नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष सिर्फ एक गंतव्य नहीं है। यह जिज्ञासा, साहस और सामूहिक प्रगति की घोषणा है। भारतीय अंतरिक्ष यात्रा इसी भावना को दर्शाती है। 1963 में एक छोटे रॉकेट को लॉन्च करने से लेकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बनने तक, हमारी यात्रा उल्लेखनीय रही है। हमारे रॉकेट पेलोड से कहीं ज़्यादा ले जाते हैं। वे 1.4 बिलियन भारतीयों के सपनों को साथ लेकर चलते हैं। भारत के पूर्व छात्र महत्वपूर्ण वैज्ञानिक मील के पत्थर हैं

Next Story