
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- RSS प्रमुख मोहन भागवत...
RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- जितने भी भले काम देश में हो रहे हैं, वे ठीक से हो जाएं, उन्हें करने के लिए संघ है

नई दिल्ली। RSS प्रमुख मोहन भागवत एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने बड़ा बयान दिया है। दरअसल मोहन भागवत ने कहा कि संघ की किसी संगठन से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।
संघ को लोकप्रियता नहीं चाहिए
उन्होंने कहा कि संघ का काम अनोखा है, पूरी दुनिया में ऐसा काम नहीं है। अब तो यह प्रत्यक्ष अनुभव हो रहा है। संघ किसी दूसरी संस्था की प्रतिस्पर्धा में नहीं निकला है, न ही किसी रिएक्शन या विरोध में निकला है। हमारा काम बिना किसी के विरोध किए है। संघ को लोकप्रियता नहीं चाहिए। संघ को पावर नहीं चाहिए। जितने भी भले काम देश में हो रहे हैं, वे ठीक से हो जाएं- उन्हें करने के लिए संघ है।
डॉ. हेडगेवार ने दो बातों को कभी नहीं छोड़ा
मोहन भागवत ने आगे कहा कि बहुत कठिन परिस्थितियों में भी डॉ. हेडगेवार ने दो बातों को कभी नहीं छोड़ा- एक, अपनी पढ़ाई में हमेशा फ़र्स्ट क्लास आना। दूसरा, देश के लिए जो कुछ चल रहा था उसमें सक्रिय भाग लेना। ये उनके जीवन के स्थायी कार्य थे। संघ ने पहले से तय किया - सम्पूर्ण समाज को संगठित करने के अलावा संघ को और कोई दूसरा काम नहीं करना है।




