
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बिहार विधानसभा के बाहर...
बिहार विधानसभा के बाहर हंगामा! इन मांगों को लेकर RJD के विधायकों ने किया विरोध प्रदर्शन

पटना। बिहार विधानसभा के बाहर, RJD के विधायकों ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। RJD MLA रणविजय साहू ने कहा कि बिहार में हालात खराब हैं। राज्य में लगातार हत्याएं और रेप हो रहे हैं। बिहार में अपराधियों का हौसला बढ़ गया है और सरकार चुप है। मुख्यमंत्री कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। हम लगातार विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।
खाद की कालाबाजारी हो रही है
खाद की कालाबाजारी का मुद्दे पर जदयू और भाजपा के विधायकों ने सरकार को घेरने की कोशिश की। जदयू विधायक ने मोतिहारी में कालाबाजारी का मुद्दा उठाया। भाजप विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि मेरे क्षेत्र में भी खाद की कालाबाजारी हो रही है। सरकार प्राथमिकी तो करती है लेकिन इसका समाधान नहीं हो रहा है। इसके बाद कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार काम कर रही है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
हर जिले में कचरा से लोग परेशान
कचरा निस्तारण के मुद्दे पर भाजपा विधायक प्रमोद कुमार और जदयू विधायक डॉ सुनील कुमार ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हर जिले में कचरा से लोग परेशान हैं। रिहायशी इलाके में ही डपिंग यार्ड बनाए जा रहे हैं। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मेडिकल वेस्ट का कोई समाधान नहीं है। इसके बाद मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार इस मामले पर गंभीर है। काम हो रहा है। इस पर जदयू विधायक डॉ सुनील कुमार कहा काम नहीं हो रहा है। विजय सिन्हा के समर्थन में पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा खड़े होकर बोलने लगे कि मंत्री विजय सिन्हा अच्छा काम कर रहे हैं। इसके बाद सुनील कुमार ने पूछा कि आप प्रॉक्सी मंत्री हैं क्या? तब विजय सिन्हा खड़े हुए और सुनील सिंह को जवाब दिया।




